सुपौल, मार्च 26 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर पुलिस ने बुधवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न कांडों में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के धरहरा वार्ड 1 से विजय सादा और टुनटुन सादा को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना क्षेत्र के सिमराही वार्ड 3 से अभियुक्त सोनू शर्मा, मनोज शर्मा और अर्जुन शर्मा को भी धर दबोचा गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे और विभिन्न कांडों संलिप्त थे। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिय...