सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड में पांच पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान कर्मियों को सामग्री के साथ केंद्रों पर भेज दिया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्णा कुमारी ने बताया कि कुल 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,378 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए 17 और सदस्य पदों के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। मतदान के बाद देर शाम प्रखंड कार्यालय सभागार में मतगणना कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वीणा, गोपालपुरसिरे, तेलवा और हरदी पूरब में चार-चार तथा लाऊढ़ पैक्स में तीन मतदान केंद्र बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.