सुपौल, मई 31 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र में बीते 18 मई की रात परमानंदपुर भाट टोला के समीप हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई एक यामाहा मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

घटना का विवरण वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 18 मई 2026 की रात करीब 9:50 बजे परमानंदपुर भाट टोला के पास अज्ञात अपराधियों ने परमानंदपुर वार्ड आठ निवासी मो फैजान से हथियार का भय दिखाकर उनकी यामाहा मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद वीरपुर थाना में कांड संख्या-206/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के उद्भेदन के लिए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और डीआईय...