सुपौल, जुलाई 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले सभी पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के पात्र लेकिन राशन कार्ड से वंचित लाभुकों से 5 अगस्त तक आवेदन करने की अपील की गई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राजापाकर में तेज गति से बनाए जा रहे राशन कार्डराशन कार्ड बनाने का लक्ष्य बीस सूत्री समिति की बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) विनय कुमार ने बताया कि प्रखंड में 2,439 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए समय रहते आवेदन करना आवश्यक है।आवेदन प्रक्रिया उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभुक जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ...