सुपौल, अक्टूबर 4 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। दिघिया पंचायत स्थित कमला स्थान के समीप कोसी नदी में डूबकर लापता हुई ढाई वर्षीय बच्ची का शव पांचवें दिन रविवार को बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर नदी थाना क्षेत्र के पंचगछिया के समीप नदी से बरामद हुआ। अंचलाधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव की बरामदगी के बाद आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बच्ची की पहचान दिघिया गांव के वार्ड-2 निवासी प्रमोद मुखिया की ढाई वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार को कमला स्थान के समीप कोसी नदी में डूबने के बाद बच्ची लापता हो गई थी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भभुआ में नदी में डूब रहे पांच बच्चों को निकाला, छठे की मौत घटना के बाद से ही स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम द्वारा नदी में लगातार तलाश की जा ...