सुपौल, मार्च 23 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठवीं तक कि वार्षिक परीक्षा मूल्यांकन की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कार्य गुरुवार से प्रारंभ होकर 24 मार्च को समाप्त हो जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रखंड स्तर पर सभी सीआरसी केन्द्रों पर कोपियों ‌की जांच की व्यवस्था की गई है।बीईओ में बताया कि सभी केन्द्रों पर निगरानी और कड़ी व्यवस्था के बीच उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है। सीआरसी पिपरा खुर्द के समन्वयक संजय शरण, मूल्यांकन प्रधान बसंत सिंह, रामेश्वर शर्मा, पवन कुमार, शशिभूषण भारती, हरिकांत मंडल, भास्कर अमन, सुरेश कुमार, राज कुमार, नवीन कुमार, रोहित कुमार, मीनू कुमारी, भारती कुमारी, गीता गंगा, रुणी कुमारी, चंद्रमा देवी, रिंकू कुमारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्त...