सुपौल : पहली बार ईवीएम से होगा पंचायत चुनाव, मतदाता-संभावित उम्मीदवारों में उत्साह
सुपौल, जून 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले की 181 पंचायतों और 556 गांवों में चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। संभावित उम्मीदवारों के बीच हलचल तेज है, जबकि मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है।
चुनाव कार्यक्रम सूत्रों के अनुसार पंचायत चुनाव सितंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक आठ से नौ चरणों में कराए जा सकते हैं। इस बार का पंचायत चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। पहली बार पंचायत चुनाव के सभी छह पदों के लिए बैलेट पेपर के स्थान पर पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा। आयोग का मानना है कि ईवीएम से मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और त्वरित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.