सुपौल, दिसम्बर 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मरौना प्रखंड के हाई स्कूल बड़हरा के पास शनिवार को लगा। इसमें 324 पशुपालकों के पशुओं के स्वास्थ्य जांच योग्य चिकित्सकों द्वारा किया गया। इसका आयोजन प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई मरौना के सौजन्य से किया गया। जीविका के डीपीएम दीपक कुमार यादव ने बताया कि पशु स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था। इस शिविर में जीविका दीदियों सहित अन्य पशु किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीपीएम के मुताबिक 342 पशुपालकों ने अपने बीमार पशुओं का नि:शुल्क इलाज कराया और उन्हें मुफ्त में जरूरी दवाएं दी गई। शिविर में गाय, भैंस, बकरी एवं अन्य पालतू पशुओं की जांच की गई और पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.