सुपौल, अगस्त 12 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। अब वे अपने पशुधन का 50 हजार रुपये तक का बीमा आसानी से करा सकते हैं। इस संबंध में पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. एचपी शर्मा ने बताया कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनी लिमिटेड की ओर से पशु बीमा योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पशुपालक एक वर्ष के लिए पशु का बीमा कराने पर 2.31 प्रतिशत और दो वर्ष के लिए बीमा कराने पर 4.35 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करेंगे। एक पशु के लिए अधिकतम 50 हजार रुपये तक का बीमा कराया जा सकता है। योजना के तहत पशुपालक को प्रीमियम की कुल राशि का महज 15 प्रतिशत भुगतान करना होगा, जबकि शेष 85 प्रतिशत राशि विभाग की ओर से सरकार द्वारा वहन की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रोत्साहन राशि प्राप्त करें पशुपालक बीमा के लिए पशुओं की नस्ल के अनुसार श्रेणी निर्धारित की गई...