सुपौल : पशुओं में तेजी से फैल रहा लंपी वायरस
सुपौल, जून 29 -- किशनपुर, एक सावददाता। प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर से पशुओं के बीच लंपी स्किन डिजीज तेजी से फैलने लगी है। कई गांवों में गाय, भैंस, बाछी और पारी में इस वायरस की चपेट में आने लगे हैं, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। पिछले वर्ष भी इस बीमारी ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी और सैकड़ों पशुओं की मौत हो गई थी। उस समय पशुपालन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया गया था, लेकिन इसके बावजूद इस वर्ष दोबारा संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं।
पशुपालकों की चिंताएँ पशुपालकों का कहना है कि टीकाकरण कराने के बावजूद कई पशुओं में तेज बुखार, शरीर पर गांठें, सूजन, भूख कम लगना तथा दूध उत्पादन में कमी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कई संक्रमित पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय पशुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.