सुपौल, मई 8 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। सुबह करीब 10 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन 11 बजे के बाद तेज धूप निकल आई। दोपहर होते-होते चटख धूप और पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ गई। हालांकि शाम चार बजे के बाद फिर मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनी रहने से लोग उमस और गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सुबह में बादलों की आवाजाही के बाद खिली धूपमौसम के पूर्वानुमान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 मई तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और मेघ गर्जन की संभावना बनी हुई है। पुरवा हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट द...