सुपौल, मार्च 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा 12 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए इस बार शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सभी विद्यालयों को ई-शिक्षा पोर्टल के माध्यम से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले विद्यालयों के टैब पर संबंधित विषय का प्रश्नपत्र अपलोड किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रश्नपत्र प्राप्त होने के बाद विद्यालय के शिक्षक उसे श्यामपट्ट पर लिखेंगे। छात्र उसी के आधार पर अपनी उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखेंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी ताकि सभी कक्षाओं की परीक्षा सुचारु रूप से कराई जा सके। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.