सुपौल, जुलाई 17 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार द्वारा पंचायतों के परिसीमन के बाद पंचायत चुनाव कराने के निर्णय का छातापुर प्रखंड मुखिया संघ ने स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है। गुरुवार की शाम ब्लॉक चौक स्थित यात्री निवास में आयोजित प्रेसवार्ता में मुखिया संघ के अध्यक्ष सह लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के मुखिया किशोर कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष सह मुख्यालय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मकसूद मसन, सचिव सह ठूंठी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार राय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेज 4-3मुखिया संघ का अभिव्यक्ति मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि वर्ष 1991 की जनगणना के आधार पर वर्ष 1996 में पंचायतों का परिसीमन किया गया था, जबकि अब वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वर्ष 2026 में नया परिसीमन कराय...