सुपौल, मार्च 27 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय पथरा के प्रधानाध्यापक द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक परिभ्रमण पर भेजा गया। योजना के तहत विद्यालय के 70 छात्र-छात्राओं का दल विभिन्न दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। परिभ्रमण दल की बस को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सचिव एवं प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेडमास्टर अंजनी कुमार ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों में सभ्यता एवं संस्कृति से परिचित होने का अवसर के साथ साथ ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन करने का मौका मिलता है। छात्र छात्राओं को कोशी पुल और मिथिला हाट ले जाया गया। मौके पर सहायक शिक्षक दुलारचंद पासवान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.