सुपौल, जून 14 -- सुपौल। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आदेशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल मो अफजल आलम के निर्देश पर रविवार को परसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में पैनल अधिवक्ता शक्ति कुमारी शारिका ने बताया कि एक राष्ट्रव्यापी जमीनी स्तर का यह अभियान है, जिसका उद्देश्य कानूनी जागरूकता को संस्थागत रूप देकर जागरूक नागरिक समाज का निर्माण करना है। यह योजना नागरिकों को उनके अधिकारों को समझने में मदद करने के लिए मासिक घर-घर में न्याय की जागृति सत्र आयोजित करती है। उन्होंने लोगों को जानकारी दी कि अगर तत्काल कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो तत्काल बताएं, निकटतम जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) का संपर्क विवरण देकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : परसा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम...