सुपौल, मार्च 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पवित्र रमजान माह के अवसर पर रविवार को परसा वार्ड 2 में 'परसा युवा कमिटी' की ओर से भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। रविवार शाम रोजेदारों ने सामूहिक रूप से दुआ की और खजूर खाकर रोजा खोला। इफ्तार में शामिल लोगों ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और इंसानियत की सेवा का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं का उत्साह भी देखने को मिला। परसा युवा कमिटी के सदस्यों ने मेहमानों के स्वागत से लेकर इफ्तार की व्यवस्था तक में सक्रिय भूमिका निभाई। कमिटी के प्रबंधन और व्यवस्था की उपस्थित लोगों ने सराहन...