सुपौल, मार्च 5 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की सुरजापुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित राम टोला, परसाबिरबल गांव में मंगलवार देर रात अचानक लगी आग से दो परिवारों के दो घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में करीब 40 हजार रुपये नगद सहित लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि अंजली कुमारी अपने पूरे परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थी, जबकि पड़ोस में रहने वाली रिंकू देवी शाम को ही समारोह से वापस अपने घर लौट आई थी। देर रात करीब 12 बजे अचानक अंजली कुमारी के घर से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग की रोशनी और बांस फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बगल के घर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.