सुपौल, मार्च 5 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को एनएच-307 पर मल्हनी हाईस्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में 35 वर्षीय गगन कामत की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए। बताया जा रहा है कि गगन कामत अपने गांव के सतन कामत के साथ बाइक पर अपने ससुराल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एनएच-327 ए पर मल्हनी हाईस्कूल के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गगन को नेपाल के विराटनगर रेफर किया गया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल सतन कामत का इलाज सदर अस्पताल में और दूसरी बाइक पर सवार सावन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.