सुपौल, फरवरी 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को वीरपुर में महागठबंधन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखा। कार्यकर्ताओं ने वीरपुर गोल चौक पर एक दिवसीय धरना दिया और प्रदेश की एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। धरना स्थल पर कांग्रेस नेता प्रो. रमेश कुमार यादव ने गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या और राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने वाले नेताओं को दबाने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस और राजद नेताओं ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और यह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.