भागलपुर, फरवरी 10 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह आयकर विभाग की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की। सबसे प्रमुख छापेमारी छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर स्थित पनोरमा ग्रुप के पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में की गई, जहां कई वाहनों से पहुंची आयकर विभाग की टीम ने परिसर को चारों ओर से घेरकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और मीडिया कर्मियों को स्कूल परिसर व आसपास के इलाके से दूर रखा गया। आयकर विभाग के अधिकारी पूरी तरह गोपनीयता बरतते नजर आए और किसी प्रकार की आधिकारिक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.