सुपौल, मई 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पत्नी को डायलिसिस कराने सुपौल ला रहा एक युवक गुरुवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। किशनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए पर चौहट्टा के समीप अनियंत्रित बस की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और बस कर्मियों की मदद से उसे आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा पसर गया। पत्नी, पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के घेलाढ़ थाना क्षेत्र के चीती वार्ड नंबर 4 निवासी गंगाराम यादव के 27 वर्षीय पुत्र रामकुमार यादव के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : पत्नी को डायलिसिस कराने ला रहा युवक की बस की ठोकर से मौतघटना का विवरण बताया गया कि रामकुमार ...