सुपौल, अप्रैल 21 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को एक बार फिर हवा का रुख पुरवा से बदलकर पछुआ हो गया, जिससे गर्मी ने अचानक तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। पछुआ हवा के प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। दिनभर लोग पसीने से तरबतर होते रहे। गर्मी का आलम यह था कि घर के अंदर भी पंखा और कूलर की हवा नाकाफी साबित हो रही थी। घर की दीवारें दोपहर तक भट्ठी की तरह गर्म हो गई जिससे पंखे की हवा गर्म लग रही थी। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में चार डिग्री चढ़कर पारा 40 पार, पछुआ ने झुलसाया दिनभर करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म पछुआ हवा ने लोगों को लू जैसा एहसास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.