सुपौल, जून 30 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण तथा स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देने को लेकर मंगलवार को स्थानीय मीडिएशन सेंटर में जागरूकता कार्यशाला हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष संजय कुमार झा (पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने की, जबकि संयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो अफजल आलम ने किया।

कार्यशाला का उद्देश्य मौके पर स्थायी लोक अदालत के सदस्य डॉ अरबिन्द कुमार झा ने कहा कि स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का निस्तारण न्यायालय में वाद दायर होने से पूर्व आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर करती है। उन्होंने कहा कि जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों से पीड़ित कोई भी व्यक्ति स्थायी लोक अद...