सुपौल, मार्च 26 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार सुबह से ही परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। इस क्रम में डीटीओ डॉ संजीव कुमार संज्जन टीम के साथ मुख्यालय स्थित सीएचसी छातापुर के समीप एसएच-91 पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई लोग बिना हेलमेट और कागजात के पकड़े गए। डीटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल लोडिंग, खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने तथा ओवरलोडिंग जैसे मामलों में चालान काटा गया। डीटीओ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगी। इधर विभागीय अभियान से वाहन नियमों की अनदेखी करने वालों में हड़कंप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.