सुपौल, मार्च 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की हरिहरपट्टी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार रात एक बड़ी और चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने भवन के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां लगे 62 पंखों के साथ-साथ सभी बल्ब, मरकरी और वेपर लाइट्स चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार को इस घटना का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति किसी कार्य से पंचायत सरकार भवन पहुंचा। उसने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। संदेह होने पर जब वह अंदर गया तो कमरों के ताले भी टूटे मिले। अंदर का नजारा देख वह स्तब्ध रह गया घटना की जानकारी पंचायत की मुखिया को दी गई। मुखिया रंजन देवी ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बताया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.