सुपौल, मार्च 20 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र की चिलौनी दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित मछहा गांव में बुधवार शाम करीब चार बजे पंचायत के दौरान हुई हिंसक झड़प में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव से करीब चार किलोमीटर दूर थलहा गांव से दर्जनों की संख्या में लोग पंचायत के नाम पर मछहा गांव पहुंचे और सौरभ कुमार नामक युवक पर अचानक हमला कर दिया। सौरभ पर हो रहे हमले को देख उसके 68 वर्षीय दादा गणेशी मंडल बीच-बचाव के लिए आगे बढ़े, तभी हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हमले में अन्य कई ग्रामीण भी जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और हमलावरों को खदेड़ दिया। भागने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.