सुपौल, अप्रैल 28 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर तैयार किए जा रहे डाटा के प्रकाशन की तिथि अब बढ़ा दी गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डाटा का प्रकाशन 27 अप्रैल को होना था, लेकिन अब इसे 4 मई को प्रकाशित किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत आम निर्वाचन को लेकर डाटा तैयार करने का कार्य तेज गति से पूरा किया गया था। निर्धारित तिथि को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सूचनाओं को संकलित कर कंप्यूटर में फीडिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि प्रकाशन तिथि में अचानक बदलाव होने के कारण अब नई निर्धारित तिथि 4 मई को डाटा प्रकाशित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पंचायत निर्वाचन 2026 के प्रपत्र-1 के प्रकाशन की तिथि बदली इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर नई परिस्थिति के अनुरूप तैयार...