सुपौल, जून 4 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। राजेश्वरी पूर्वी पंचायत के युवा समाजसेवी कृष्णा राज ने आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर जिला पंचायतीराज पदाधिकारी को पत्र भेजकर पंचायतों में परिसीमन एवं आरक्षण रोस्टर को विभागीय नियमों के अनुरूप लागू करने की मांग की है। उन्होंने स्पीड पोस्ट और ईमेल के माध्यम से भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि पंचायतीराज मंत्री, जिला पदाधिकारी, एसडीएम और बीडीओ को भी उपलब्ध कराई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : पंचायत चुनाव में नियमानुसार आरक्षण-परिसीमन लागू करने की मांगकृष्णा राज की मांग पत्र में उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में आरक्षण व्यवस्था संबंधी विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। इससे आम लोगों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।निष्पक्ष व्यवस्था का महत्व कुछ लोग पैसे और पहुंच के बल पर मनमाफिक आरक्...