सुपौल, मार्च 31 -- भीमपुर, एकसंवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की डहरिया पंचायत स्थित युवक चौक समीप मंगलवार को श्रीश्री 108 पंचमुखी हनुमान सार्वजनिक मंदिर परिसर से हनुमान जी मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकली गई। इसमें 251 कन्या व महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बजरंगबली मंदिर के प्रांगण से सुरसर नदी तक गई, जहां कलश यात्रा में शामिल व्रतियों ने कलश में जलभर कर पुनः बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में कलश को स्थापित किया। इधर, शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में बजरंग बली के नारों के साथ पूरा वातावरण भक्ति भाव माहौल से गूंज रहा था। कलश यात्रा में कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को भव्य बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया। वहीं कमेटी के अध्यक्ष नरेश यादव उपाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि श्री बजरंगबली मूर्ति स्थापना औ...