सुपौल, दिसम्बर 8 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को जहां दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं रात का तापमान बढ़ा रहा। दिन का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से क्रमश: 1.1 और 1.5 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार की रात का न्यूनतम तापमान अधिक रहा। इसका कारण सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ है, जो राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के आसपास पहुंचने के बाद कमजोर हो चुका है। अनुमान है कि यह विक्षोभ बुधवार तक गंगा के मैदानी इलाकों से गुजरेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है। यही वजह है कि रविवार की तुलना में सोमवार को दिन में भी अधिक ठंड का एहसास हुआ। विक्षोभ के गुजरने के बाद तेज पछुआ हवा चलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.