सुपौल, मार्च 26 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ने प्रखंड क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के जयनगरा वार्ड 13 निवासी विजय कुमार झा को सुपौल जिला का सचिव मनोनीत किया है। एनएचआरएमसीसीबी द्वारा झा को जिला सचिव बनाये जाने से उनके समर्थकों सहित गांव में खुशी देखी जा रही है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें मानवाधिकारों के संरक्षण और अपराध रोकथाम के लिए कार्य करने वाली टीम में शामिल किया गया है। प्रमाणपत्र 25 मार्च को जारी किया गया है। खुशी से लवरेज विजय झा ने बताया कि एनएचआरएमसीसीबी का मुख्य उदेश्य मानवाधिकारों की रक्षा और संवर्धन करना तथा अपराध नियंत्रण के लिए कार्य करना है। यह संगठन भारत के संविधान और युनिवर्सल डिक्लरेशन ह्यमन राइट्स ( यूडिएचआर ) के तहत मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने और सामाजिक कल्याण के लिए...