सुपौल, सितम्बर 30 -- सुपौल, एक संवाददाता। 25वीं आईएसकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सुपौल जिले के 22 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को हरिद्वार रवाना हुए। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए जिला खेल पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों के दल को रवाना किया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। पूर्व वार्ड पार्षद विजय शंकर चौधरी ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, जिला कराटे संघ के महासचिव अनिल कुमार एवं अध्यक्ष दिलीप कुमार ने ख...