सुपौल, सितम्बर 26 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सीमावर्ती क्षेत्र की तिलयुगा और खांडो नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : धान की बेहतर फसल से किसानों के चेहरे खिलेबाढ़ का खतरा तिलयुगा नदी के उफान पर आने से कमलपुर पंचायत के बघार के कुछ हिस्सों में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। बघार क्षेत्र में करीब एक हजार एकड़ से अधिक भूमि में धान की फसल लगी है। ऐसे में नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में दोबारा तेज बारिश हुई तो बाढ़ का पानी खेतों में फैलने और धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर किसान और ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पश्चिमी हिस्से के बघार में कई जगह पानी फैल गया है। तिलयुगा नदी का जलस्तर शुक्रवार को तेजी से बढ़ता रहा। ...