सुपौल, मई 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना के सुखपुर हाई स्कूल के सामने बीते 22 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की गुरुवार को नेपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान बकौर वार्ड 9 निवासी अशोक दास के पुत्र राजा राम गोप (35) के रूप में हुई है।

हादसे का विवरण परिजनों के मुताबिक 22 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे राजा राम गोप अपनी मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़े होकर पानी पी रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजा राम गोप गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना...