सुपौल, फरवरी 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने शिकंजा कस दिया है। एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। तीन अलग-अलग अभियानों में दो तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित थानों को सौंपा गया है। एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी को सूचना मिली कि शराब और मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद एसएसबी और थाना बसमतिया की संयुक्त टीम गठित कर सीमा स्तंभ संख्या 199/05 के समीप घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर गुप्त रास्ते से जाता दिखा। सतर्कता दिखाते हुए जवानों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.