सुपौल : नेपाली महिलाओं को भारतीय नागरिकता में एसडीएम ने की सहयोग की अपील
सुपौल, अक्टूबर 6 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। आगामी त्योहारों और विवाह सीजन के मद्देनजर वीरपुर के एसडीएम विनय कुमार ने क्षेत्रवासियों से नेपाल से विवाह के बाद भारत आईं महिलाओं को भारतीय नागरिकता दिलाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में भारतीय युवकों का नेपाली लड़कियों से विवाह सामान्य है। ऐसे परिवारों को नागरिकता के लिए आवेदन देने को प्रेरित किया जाना चाहिए। एसडीएम ने बताया कि पात्र नेपाली महिलाएं संबंधित दस्तावेजों के साथ अनुमंडल के सभी बीडीओ कार्यालयों या अनुमंडल कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। वही बताया कि नागरिकता मिलने से महिलाओं को सरकारी योजनाओं और संवैधानिक अधिकारों का लाभ मिलेगा। प्रशासन इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देगा। एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी अपील की कि वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.