सुपौल, मई 1 -- सुपौल। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में नीलाम पत्र पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण विकाश कुमार ने बैंक ऑफ इंडिया भीमपुर से संबंधित नीलाम पत्र वादों की सुनवाई की। इस क्रम में उन्होंने पाया कि बैंक ऑफ इंडिया भीमपुर में कुल लंबित वाद 53 हैं। उक्त वादों का शीघ्र निष्पादन एवं लंबित वादों में का कार्यान्वयन करने को लेकर संबंधित थाना व पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...