सुपौल : नीलामी के इंतजार में कबाड़ बन रहीं जब्त गाड़ियां
सुपौल, जून 3 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त किए गए वाहन वर्षों से नीलामी की प्रतीक्षा में खड़े-खड़े कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। रखरखाव के अभाव और नीलामी प्रक्रिया में देरी के कारण लाखों रुपये मूल्य की गाड़ियां जंग की भेंट चढ़ रही हैं।
वाहनों का हाल थाना परिसर में आधा दर्जन से अधिक चारपहिया वाहन और कई दर्जन मोटरसाइकिलें वर्षों से पड़ी हुई हैं। इनमें कई वाहन जब्त किए जाने के समय अच्छी स्थिति में थे, लेकिन लंबे समय तक खुले आसमान के नीचे रहने के कारण उनकी हालत खराब हो गई है।
नीलामी की देरी कई मोटरसाइकिलें अब पूरी तरह कबाड़ जैसी दिखाई देने लगी हैं और उनकी बाजार कीमत भी काफी घट चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर नीलामी कर दी जाती तो सरकार को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हो सकता था।
नीलाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.