सुपौल : नीट पेपर लीक विरोध के बीच अलर्ट मोड में पुलिस, चौक-चौराहों पर बढ़ाई गई चौकसी
सुपौल, जुलाई 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नीट पेपर लीक मामले को लेकर सूबे के विभिन्न जिलों में छात्रों के प्रदर्शन और संभावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में तेजी से फैल रहा छात्र आंदोलन: अब दरभंगा में पथराव, कटिहार में सीओ की आंख फूटी, शहर-शहर प्रदर्शनसुरक्षा व्यवस्था गुरुवार को जिला मुख्यालय के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। महावीर चौक, एसपी आवास, लोहिया चौक, स्टेशन चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस जवानों की मौजूदगी पूरे दिन बनी रही। पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त करते रहे और आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। जिला प्रशासन का कहना है कि फिलहाल जिले में स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.