सुपौल, जुलाई 26 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ​नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को छात्र युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ​प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनुपलाल यादव महाविद्यालय प्रांगण से एक विरोध मार्च निकाला। यह मार्च एनएच 327 ई होते हुए ब्लॉक चौक स्थित मवेशी अस्पताल पहुंचा, जहां छात्रों ने शिक्षा मंत्री और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- आइसा इंकलाबी नौजवान सभा के छात्र-युवाओं ने जताया िवरोधप्रदर्शन की रणनीति ​इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अनुमंडल कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने प्रखंड व अनुमंडल कार्यालय के मुख्य द्वार को...