सुपौल, मार्च 3 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सरायगढ़ प्रखंड अंतर्गत लालगंज बाजार में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 327 एडी का जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संवेदक को कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने निकटवर्ती पोखर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को पोखर के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, जल संरक्षण एवं आसपास हरित वातावरण विकसित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.