सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के लोहिया नगर चौक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य इन दिनों जाम की मुख्य वजह बन गया है। निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे दिनभर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं, निर्माण के दौरान मिट्टी भराई का काम बिना पर्याप्त पानी के छिड़काव के किया जा रहा है, जिससे धूल उड़ती रहती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या के समाधान और नियमित पानी छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.