सुपौल : निर्मली में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा निर्मली शहर
सुपौल, अगस्त 14 -- निर्मली, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत निर्मली की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य पार्षद दुलारी देवी के नेतृत्व में निकली यात्रा में अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी वीणा वैशाली समेत जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत कर्मी, स्वच्छता साथी, विकास मित्र और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इससे पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा निर्मली नगर पंचायत क्षेत्र के हटीया चौक, चावल मंडी सहीत विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : भागीरथ उच्च विद्यालय निर्मली में निकली हर घर तिरंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.