सुपौल, मई 12 -- सुपौल। निर्मली नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को मुख्य पार्षद दुलारी देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप मुख्य पार्षद सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। शुरुआत में नगर परिषद सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी स्वर्गीय कृष्ण भूषण कुमार और मुख्य पार्षद स्वर्गीय राजकुमार उर्फ गुड्डू को श्रद्धांजलि दी गई। 28 अप्रैल को हुए गोलीकांड में दोनों की मौत हो गई थी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र के 12 वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। वार्ड पार्षदों ने सड़क, नाला, जलनिकासी, पेयजल और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को सदन में उठाया। यह भी पढ़ें- सभासदों के प्रस्ताव पर प्राथमिकता से होगा कार्य कई पार्षदों ने अधूरे ...