सुपौल, मार्च 9 -- प्रतपगंज, निज प्रतिनिधि। सीएचसी परिसर से सटे एक निजी क्लीनिक में रविवार की सुबह इलाज के दौरान 45 वर्षीय महिला की मौत हो जाने से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस व गणमान्य लोगों ने मामले को शांत कराया। मृतका की पहचान सुखानगर पंचायत के वार्ड 9 जयनगरा निवासी गुलशेर मुखिया की 45 वर्षीय पत्नी उम्दा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उम्दा देवी को सीने और पेट में दर्द की शिकायत होने पर रविवार सुबह इलाज के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। जब तक डॉक्टर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर फै...