सुपौल, मार्च 23 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी छातापुर में प्रसव के बाद परिजनों ने एक नवजात को परेशानी की स्थिति में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहां तथाकथित एनआईसीयू के आधे-अधूरे उपकरण के सहारे भर्ती नवजात का इलाज के दौरान झुलसने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया, जिसके बाद निजी अस्पताल संचालक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार बीते 19 मार्च को प्रखंड की जीवछपुर पंचायत की वार्ड 3 निवासी सूरज पासवान की पत्नी कंचन देवी (25) को प्रसव पीड़ा के बाद परिजनों द्वारा उन्हें सीएचसी छातापुर लाया गया था। जहां 20 मार्च की दोपहर प्रसव के बाद नवजात को हाई स्कूल के समीप संचालित अवैध अपना हेल्थ केयर निजी नर्सिंग होम में भर्ती...