सुपौल : नाला नहीं होने से हर परेशानी, जलजमाव से बाजार की हालत बदतर
सुपौल, जून 22 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। मानसून की शुरुआती बारिश ने ही बाजार की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है। जलनिकासी के लिए समुचित नाला नहीं होने के कारण बाजार के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति ऐसी है कि मुख्य सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया है, जबकि दुकानदारों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या का कारण बाजार में वर्षों से नाला निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। नतीजतन सड़क कीचड़मय हो जाती है और जगह-जगह गड्ढे बन जाते हैं। गोल चौक से शंकर चौक तथा पेट्रोल पंप तक की सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बावजूद इसके संबंधित विभाग सड़क मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.