सुपौल, मार्च 24 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना केस संख्या 59/ 26 के नामजद अभियुक्त लालगंज पंचायत के बगेवा गांव के वार्ड 9 निवासी विमला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि लालगंज पंचायत के बगेवा गांव में करीब दो सप्ताह पहले एक महिला की गर्दन काट कर घायल कर दिया गया था। जिसको लेकर विमला देवी और उनके पुत्र सहित अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...