सुपौल, जनवरी 23 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड 6 से अपहृत एक नाबालिग बालिका को बरामद किया। जबकि अपहरण करने वाले तीन व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड 6 के एक नाबालिक लड़की के माता ने भपटियाही थाना में एक आवेदन देकर अपने नाबालिक पुत्री के 17 जनवरी को घर से गायब हो जाने को लेकर सनहा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहृत लड़की को प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से बरामद किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपहरण करने वाले प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर वार्ड 9 निवासी विपुल कुमार दास, उमेश नारायण दास और वर्षा कुमारी को गिरफ्तार कर थाना लाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.