सुपौल, मार्च 12 -- त्रिवेणीगंज (सुपौल), निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने कानून को धता बताकर एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई करते हुए जबरन उसकी शादी नाबालिग लड़की से करा दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या सूचना की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, लड़के के परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना के बाद भी पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस प्रकरण में लड़के के परिजनों ने चार नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि उन्मादी भीड़ एक नाबालिग लड़के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.